सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 06 गिरफतार

जुआरियों के कब्जे से 18100 जुआ राशि जप्त आरोपयों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज पुलिस थाना कोतवाली की कार्यवाही सार्वजनिक स्थान पर घोडी गोटियों से जुआ खेल रहे 06 आरोपीयों को किया गिरफतार कर श्री योगेश यादव IPS जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा जुआ सट्टा रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री अमित कुमार IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर , श्री दीपचन्द वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली नवनीतसिंह उनि मय टीम द्वारा आचार्यो के चौक पोस्ट आफिस के नीचे सार्वजनिक स्थान पर घोडी कुदाकर गोटियों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 1. नवरतन शर्मा पुत्र शांतिलाल जाति ब्रहाम्ण उम्र 50 साल निवासी भुजिया बाजार बीकानेर 2. सुभाष मारू पुत्र गौरीशंकर उम्र 51 साल निवासी बड़ा बाजार बीकानेर 3 मनीष डागा पुत्र देवकिशन डागा उम्र 45 साल निवासी सिपाणियों का चौक बड़ा बाजार बीकानेर 4 किशन कुमार छगाणी पुत्र प्रेमरतन छंगाणी उम्र 42 साल निवासी मोहता अस्पताल के पास तेलीवाडा रोड़ बीकानेर 5 शमसुदीन पुत्र गुलाम रसूल उम्र 45 साल निवासी चाय पट्टी बीकानेर 6. मूलचन्द पुत्र सत्यनारायण जाति ब्रहाम्ण उम्र 38 साल निवासी मावा पट्टी बड़ा बाजार बीकानेर को गिरफ्तार किया व इनके कब्जे से 18100 रूपये जुआ राशि व जुआ सामग्री गोटिया ( ग्लास ) बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
















