पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर भागने के चार आरोपी गिरफ्तार > पुलिस थाना नाल की प्रभावी कार्यवाही ।

> रात्रि में पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल भरवाकर भागने वाले 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार → आरोपीयों द्वारा प्रयोग की गयी कार को किया जप्त > पुलिस अभियुक्तों के पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालकर कर रही है गहन पूछताछ प्रकरण का विवरण : – आज दिनांक 01.02.2022 को परिवादी श्री जयनारायण पुत्र रणछोडदास जाति शर्मा निवासी नोखा बीकानेर हाल मैनेजर डयुनेक पेट्रोलियम नाल ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 31.01.2022 की रात्रि करीब 12.10 बजे एक कार जिसके नम्बर DL3CBM2082 में सवार होकर चार व्यक्ति आये जिन्होने सेल्समैन से जबरदस्ती 3200 रूपये पेट्रोल भरवाया व रूपये मांगने पर रूपये नहीं दिये व मौका से फरार हो गये जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री हरसुखराम सउनि द्वारा शुरू किया गया । दौराने अनुसंधान थाना स्तर पर टीम का गठन कर आरोपीगण तस्दीक व तलाश कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी 01. राकेश पुत्र हडमानाराम सारण 02 . मनोज पुत्र गणपतराम खिलेरी निवासीगण पल्ली पुलिस थाना मतोडा जिला जोधपुर 03 . विकास पुत्र जगमालाराम खिलेरी निवासी जम्भेश्वर नगर लोहावट पीएस लोहावट जिला जोधपुर 04. रमेश कुमार पुत्र रतनाराम सारण निवासी नोखडा चारणान पीएस भोजासर जिला जोधपुर को गिरफतार कर वारदात में प्रयुक्त कार नम्बर DL3CBM2082 को जप्त कर अनुसंधान जारी है ।














