Bikaner Live

मृत व्यक्ति के आश्रित को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिली 100000/- की राशि

देशनोक नगर पालिका के वार्ड न. 16 निवासी रामकिशन पुत्र राजुराम मेघवाल की मृत्यु पानी में डुबने से हो गई थी !
आज नायब तहसीलदार श्री बिहारी लाल, गिरदावर श्री सुरजप्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धडा, वार्ड पार्षद श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, मनोज सिंह, गिरिश हिदुस्तानी, मौहल्ला एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष मृतक की माता श्रीमति कान्ता देवी को एक लाख की सहायता राशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट सुपुर्द किया !
परिवारजनों,समाज के लोगो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राज्य की संवेदनशील सरकार एवं राज्य कर्मियों को इस दु:ख की घड़ी में आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए घन्यवाद ज्ञापित किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!