बीकानेर 4 फरवरी गो प्रेमी गौ रक्षक ओम मुंडेल का सूरज देवी रामलाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महावीर रांका द्वारा अभिनंदन किया गया इस दौरान ओम मुंडेल ने कहा कि गाय का दर्जा भगवान से भी ऊपर है तथा गाय को मां की तरह पूजा जाता है
यूआईटी पूर्व चेयरमैन महावीर रांका ने कहा कि गौ रक्षा व गौ सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य है इस अवसर पर मुण्डेल ने कहा कि सरकार ने गोचर भूमि में पट्टे जारी करने का जो निर्णय लिया है वह अन्यायपूर्वक है, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपना निर्णय वापस लें अन्यथा गाय माता की बदुआएं लगेगी। उन्होंने कहा कि गोचर व गाय को बचाने के लिए हम हर संघर्ष के लिये तैयार है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल में गौसेवा के लिये कार्य को अनुकरणीय बताया। इस मौके पर युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।















