Bikaner Live

गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान चारे के भाव को लेकर सोमवार को देंगे ज्ञापन

गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान

गो ग्राम सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि वर्तमान समय में चारे के भाव आसमान छू रहे हैं, इस कारण से गौशाला का संचालन, गौवंश का पालन दुष्कर कार्य बनता जा रहा है, सरकार इस तरफ आंख मूंद के बैठीं है, यदि समय रहते चारे के भाव सही नहीं हुए तो गोवंश पालना मुश्किल हो जाएगा।
नीमराना में कहा कि वह राज्य सरकार ने गौशाला संचालकों से वादा किया था कि हम 9 माह का अनुदान देंगे, परंतु उस पर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है, विकलांग गोवंश को 12 महीने का अनुदान, गौशालाओं को जमीन की लीज आदि विभिन्न मांगों को लेकर 7 फरवरी 2022 को प्रातः 11:00 बजे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा,ताकि इस सोई हुई सरकार की आंखें खुले और गोपालक के पास पल्लवित गोवंश के साथ, गौशाला में संरक्षित गोवंश को संरक्षण प्रदान किया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!