Bikaner Live

विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित


बीकानेर, 7 फरवरी। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।lऔषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा एजेंसी एवं पीबीएम हॉस्पिटल रोड के सामने स्थित जीवन मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 7 से 8 फरवरी (2 दिन) तथा सार्दुल कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 7 से 9 फरवरी (3 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

मुटनेजा ने बताया कि नापासर स्थित गोपाल मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 7 से 10 फरवरी तक (4 दिन) के लिए निलम्बित किया गया है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!