बीकानेर, 7 फरवरी। पन्द्रहवीं विधानसभा के सातवें सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि का जवाब समय पर भिजवाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया है।
इस संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार नियंत्रण कक्ष विधानसभा सत्रकाल तक प्रातः 8 से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा।वर्तमान में सहायता शाखा द्वारा संचालित नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी विधानसभा प्रश्नों से संबंधित कार्य भी सम्पादित करेंगे। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक होंगे। कक्ष में कार्यरत अति. प्रशासनिक अधिकारी व कार्यालय अधीक्षक की देखरेख में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नों का रजिस्टर संधारित किया जाएगा। अति प्रशासनिक अधिकारी व कार्यालय अधीक्षक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे शाखावार प्राप्त एवं निस्तारण प्रश्नों की सूचना प्राप्त कर नवीनतम स्थिति से प्रभारी अधिकारी को अवगत करवाएंगे। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0151-2226031 है तथा प्रभारी कार्यालय के दूरभाष 0151-2226002 हैं।
Related Post
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
July 16, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर पीसीपीएनडीटी टीम ने हरियाणा जाकर पकड़ा भ्रूण लिंग जांच के दलाल को
July 16, 2026
No Comments
Read More »


बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
July 15, 2026
No Comments
Read More »

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
July 15, 2026
No Comments
Read More »




जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
July 14, 2026
No Comments
Read More »


खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : अविनाश मोदी
July 14, 2026
No Comments
Read More »




