Bikaner Live

राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़- मुख्यमंत्री ने रीट परीक्षा level -2 पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिया बड़ा फैसला।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट की एक बैठक की और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की रीट परीक्षा लेवल टू को निरस्त किया जाता है। जानकारी में रहे कि रीट परीक्षा सितंबर 2021 में आयोजित की गई थी इस परीक्षा में करीब 1400000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और 32000 पदों के लिए भर्ती हुई थी। जिसके बाद इस परीक्षा को लेकर तभी से राजस्थान में बवाल खड़ा हुआ है। और राज्य सरकार भी इस परीक्षा के दौरान लिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री बोले- अब दो चरणों में होगी परीक्षा, अब 62 हजार पदों पर भर्तियां होंगी REET पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक के बाद अशोक गहलाेत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!