Bikaner Live

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार का निधन 74 साल के थे प्रवीण कुमार आर्थिक तंगी से रहे परेशान

*महाभारत के भीम प्रवीण कुमार का निधन 74 साल के थे प्रवीण कुमार आर्थिक तंगी से रहे परेशान* लता मंगेशकर के निधन के बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर है। महाभारत सीरियल में भीम को रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है।वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंग से जूझ रहे थे। अपने कद-काठी और मजबूत शरीर के दम पर उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। फिर हिंदी फिल्मों का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था। बहुत कम लोगों को पता है कि Praveen Kumar ने अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

Praveen Kumar की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।

Praveen Kumar Death News: जानिए प्रवीण कुमार के बारे में

अभिनय के पेशे में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) हैं और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मेक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।

ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद प्रवीण कुमार ने 70 के दशक के अंत में शोबिज में अपना करियर शुरू किया। एक साक्षात्कार में प्रवीण कुुमार ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद किया था जब वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे।

प्रवीण कुमार की चर्चित फिल्में

करिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंघासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!