Bikaner Live

रामपुरा में पानी की किल्लत को लेकर भाजपा पार्षद के नेतृत्व में मुक्ताप्रसाद पानी की टंकी का घेराव

बीकानेर । आज मंगलवार को वार्ड नम्बर 39 के भाजपा पार्षद जितेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में रामपुरा क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और नई पाइप लाइन डालने की मांग को लेकर मुक्ता प्रसाद सेक्टर नंबर 2 में पानी की टंकी का घेराव किया गया ।

पार्षद भाटी के नेतृत्व में वार्डवासियों के साथ टंकी का घेराव करके धरना प्रदर्शन किया गया और रामपुरा में जल्द से जल्द नई पाइपलाइन डालने और प्रत्येक घर में बिना मोटर के पानी पहुंचाने की मांग रखी गई । साथ ही चेतावनी दी गई की अगर आगामी 10 दिनों में समस्या का हल नहीं हुआ तो विशाल धरना देकर अनशन किया जाएगा ।

भाजपा पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि आज से छह महीने पहले जब इसी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था तब जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया था कि रामपुरा क्षेत्र में बिना मोटर के भी पानी आएगा लेकिन वर्तमान की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि बिना मोटर की तो छोड़िए मोटर लगाकर भी पानी नहीं आ रहा है और वादे के मुताबिक ना ही किसी गली में पाईप लाइन डलवाई गयी ।

आज के धरने में पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी के साथ नखत सिंह, कुलदीप चौधरी, गोपाल सुथार , सावंत सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश पांडे, कमलसिंह , छोटू लाल, शंकर सोनी ,एकता रावत, नसीम बानो, कमला देवी इत्यादि वार्डवासी शामिल रहे ।


Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!