बीकानेर 08.02.2022 गंगाशहर करनानी मोहल्ला ,नई लाइन, में महिला मोर्चा द्वारा “सुर की लता ” ‘लता मंगेशकर“के चित्र पर दीप प्रज्वलन , माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ की अध्यक्षता में किया गया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया एवं उपस्थित सभी महिला मोर्चा ने पुष्प द्वारा अपनी-अपनी भावांजली अर्पित की ।
सुमन जी छाजेड़ ने लता जी के व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि लता जी का जीवन जितना सुंदर रहा है, उनकी मृत्यु भी उतनी ही सुंदर हुई है। 93 वर्ष का इतना सुंदर और धार्मिक जीवन विरलों को ही प्राप्त होता है। लताजी अब हमारे बीच नहीं मगर उनके गीतों की खुशबू आने वाली कई पीढ़ियों तक उन्हें जिंदा रखेगी। महिला मोर्चा ने मिलकर उनका गाया हुआ गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों“गाया।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा, जिला कार्यकारिणी सदस्य झमकू मारू, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपासना जैन, गंगा शहर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भानु आनंद, महिला मोर्चा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष शशि नैयर, महिला मोर्चा गंगा शहर मंडल महामंत्री मीना लखोटिया, गमले शहर मंडल कार्य समिति सदस्य सुनीता लखोटिया, पूनम लखोटिया, प्रभा बैद, मंजू लखोटिया, गायत्री राठी, प्रिया छाजेड़, गंगा शहर मंडल मंत्री स्वाति छाजेड़ , वैष्णवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखा एवं लता जी अमर रहे का नारा लगाया।













