Bikaner Live

भाजपा पदाधिकारियों ने की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. पोनूचामी से मुलाकात

बीकानेर । राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को आर.ए.सी गेस्ट हाउस में अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक (हाउसिंग) और बीकानेर के पूर्व पुलिस अधीक्षक ए. पोनूचामी से मुलाकात की । शिष्टमंडल में डॉ. आचार्य के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, व्यवसायी सुभाष मित्तल और भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य शामिल रहे ।

मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने पोनूचामी का स्वागत करते हुए प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही अपराध की घटनाओं के रोकथाम पर चर्चा की । इसके साथ ही ए. पोनूचामी ने बीकानेर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि बीकानेर का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा जिसमें उन्हें बीकानेर के लोगों से बहुत स्नेह और अपनापन मिला ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!