Bikaner Live

सीमेन्ट कंक्रीट सड़क का हुआ शिलान्यास
देशनोक !भाटी, ऊर्जा मंत्री, की प्रेरणा से नगरपालिका, देशनोक के वार्ड न. 13,14

*सीमेन्ट कंक्रीट सड़क का हुआ शिलान्यास*
देशनोक ! भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार की प्रेरणा से नगरपालिका, देशनोक के वार्ड न. 13,14 में काशी महाराज के घर से पुखराज सांखी के घर तक सीसी रोड़ का शिलान्यास ओमप्रकाश मून्धड़ा, अध्यक्ष, नगर पालिका देशनोक के कर कमलों द्वारा वार्ड पार्षद पवन कुमार पंचारिया, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल दास मून्धडा एवं अधिषाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
इस अवसर पर पूजा अर्चना पण्डित देवकिशन शर्मा द्वारा करवाई गई !
स्थानीय निवासियों द्वारा मांग के पूर्ण होने पर मंत्री महोदय, अध्यक्ष नगर पालिका, पार्षद महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद गजानन्द स्वामी ,हंसाराम मेघवाल, सहस्त्र किरण देपावत, जगदीश उपाध्याय, मोहम्मद मुस्तफा, बद्री जी दर्जी, स्थानीय निवासी सहदेव दान बारठ, सवाई दान, बजरंग लाल, पुखराज सांखी, चेतन मल आंचलिया, माणक चंद अग्रवाल, पवन उपाध्याय, सुनील पंचारिया एवं पालिका कार्मिक मूलचन्द जोशी कनिष्ठ लेखाकार, दिनेश कुमार निर्माण शाखा प्रभारी, मोहम्मद सरफराज कनिष्ठ अभियंता, रियाज अहमद तकनीकी सहायक, अमरचन्द, रविशंकर आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!