Bikaner Live

देशनोक नगर पालिका द्वारा पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजन


नगरपालिका कार्यालय में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के सरलीकरण के माध्यम से दिनांक 15.02.2022 को अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा व अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने 51 पट्टे वितरित किये। इस अवसर श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ, पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ताराचन्द चौहान, संजय स्वामी, नारायणदान,मोहनदान, व नगपालिका कर्मचारी भूमि शाखा प्रभारी रवि कुमार मोदी, कनिष्ठ लेखाकार मूलचन्द जोशी, दिनेश दान (निर्माण शाखा प्रभारी) अमरचन्द, तोलाराम, पवन उपाध्याय, सुनील पंचारिया, अमित पंचारिया, गिरधारी खुड़िया आदि उपस्थित थंे। पट्टा वितरण के इस कार्यक्रम में विकलांग व्यक्ति जाकिर हुसैन को भी पट्टा दिया गया, लोगों ने अध्यक्ष महोदय व सम्पूर्ण पालिका परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया पट्टों को पाकर व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान थी। सभी लोगों का अध्यक्ष महोदय ने पट्टा वितरण पश्चात धन्यवाद देकर कार्यक्रम समापन किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post