Bikaner Live

नहीं रहे बप्पी दा, 69 साल की उम्र में गायक-संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन
फाइल फोटो

गायक और संगीतकार बप्‍पी लाह‍िड़ी का निधन हो गया है. 69 वर्षीय बप्पी लाह‍िड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंत‍िम सांसे लीं. बप्पी लाह‍िड़ी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे

लेक‍िन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा ब‍िगड़ गई. उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिट‍िकेयर अस्पताल लाया गया. रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आख‍िरी सांसे ली. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे. बप्पी दा का अंत‍िम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा.

बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था. गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे.
पीएम ने बप्पी दा को दी श्रद्धांजल‍ि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी दा को अपनी श्रद्धांजल‍ि दी है. ‘श्री बप्पी लाह‍िड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था. विभ‍िन्न भावनाओं को जाह‍िर करने वाला था. कई पीढ़‍ियों के लोग उनके संगीत से खुद को जुड़ा महसूस कर सकते हैं. उनके खुशम‍िजाज स्वभाव सभी को याद रहेगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके पर‍िवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांत‍ि

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!