Bikaner Live

श्री पुष्टिकर ब्राह्मण सामूहिक सावा व्यवस्था समिति ने किया शिक्षा मंत्री का अभिनंदन


बीकानेर, 17 फरवरी। श्री पुष्टिकर ब्राह्मण सामूहिक सावा व्यवस्था समिति के प्रधान कार्यालय, मोहता चौक में शिक्षा मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला का अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर डाॅ.कल्ला ने कहा कि 57 वर्ष पूर्व स्व.शंकरलाल हर्ष द्वारा शुरू किए गए सेवा के इस कार्य को जारी रखना सराहनीय है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुष्करणा सावे में कम खर्च और बिना दहेज की शादियां पूरे भारत वर्ष में लोकप्रिय है। इस परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। इस दौरान डॉ. कल्ला ने समाजसेवी दिलीप जोशी, शंकर पुरोहित व श्रीनारायण आचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया।
इसी दौरान शहर में सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया और उचित दिशा निर्देश दिए। बारहगुवाड़ से तेलवाड़ा चौक, मोहता चौक से हर्षों का चौक व कीकाणी व्यासों के चौक में बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ओंकारनाथ हर्ष, दिलीप जोशी, नरेन्द्र आचार्य, एन.डी.रंगा, श्रीनारायण आचार्य, हीरालाल हर्ष, अनिल व्यास, गोपाल हर्ष, अजय व्यास, भरत पुरोहित सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने डाॅ.कल्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुख्य कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
इससे पहले दिन में चिकित्सा विभाग द्वारा मोहता चौक में वैक्सीनेशन कार्य जारी रहा, जिसमें शहर के अनेक व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवा कर लाभ उठाया। चिकित्सा दल की टीम में डाॅ.रंजन, चिरंजीलाल व ओमप्रकाश शामिल रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post