Bikaner Live

इंटर कॉलेज टुर्नामेंट खालसा कालेज में हुआ सम्पन…
मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट, क्वानकिडो तथा ताईक्वांडो में मैडल विजेताओं का हुआ भव्य स्वागत



इंटर कॉलेज टुर्नामेंट खालसा कालेज में हुआ सम्पन…
मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट, क्वानकिडो तथा ताईक्वांडो में मैडल विजेताओं का हुआ भव्य स्वागत…



बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन श्रीगंगानगर स्थित एसजीएन खालसा महाविद्यालय में किया गया। जिसमें बीकानेर के राजकीय डुंगर महाविद्यालय, राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, रामपुरिया जैन कालेज, नेहरू शारदा पीठ पीजी कालेज तथा एमजीएस युनिवर्सिटी केम्पस सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंतर महाविद्यालय मार्शल आर्ट्स ताईक्वांडो, पेनचाक सिलाट, क्वानकिडो प्रतियोगिताओं में विभिन्न भार वर्ग में 17 स्वर्ण, 15 रजत तथा 08 कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर पधारने पर वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी की शोभा सारस्वत ने बताया कि पेनचाक सिलाट में गोल्ड मेडलिस्ट हिमांशु सारस्वत, तरुण राठी, अनुराग राय, गोविंद राम केवटिया, उर्मिला तरड़, सुधा तिवारी, अनीशा बिश्नोई, शिवांगी ठकराल, जय किशन जोशी, दिव्या स्वामी तथा सिल्वर मेडलिस्ट मानसी भाटी, संजय शर्मा, हर्षित उपाध्याय, संजय पुरोहित, राजेश स्वामी, पूजा भाम्भू व दीपा स्वामी तथा क्वानकिडो मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट रूपा नाई, सवाई उपाध्याय व सिल्वर मेडलिस्ट जयश्री, योगिता, सुमन, राकेश तथा ताईक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट भरत गांधी, पवन प्रजापत, नूपुर जैन व सिल्वर मेडलिस्ट रमेश, मिस्ठी, शिवानी तथा सुमन चौधरी सहित सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच धनंजय सारस्वत द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिससे सुखद परिणाम प्राप्त हुए। कोच धनंजय सारस्वत का माला पहनाकर तथा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चयन किया गया जो महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगें। स्वागत अभिनंदन करते हुए शिवानी डांगी, शोभा सारस्वत, देवदत शर्मा, महेन्द्र सिंह गुर्जर, राकेश ओझा, प्रशांत डांगी तथा ओमप्रकाश राजेरां ने प्रसन्नता जताई तथा कोच धनंजय सारस्वत का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post