Bikaner Live

खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के अजीतमल खजांची अध्यक्ष

खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के अजीतमल खजांची अध्यक्ष


व शांतिलाल सुराणा मंत्री,संघ की सभा
बीकानेर, 20 फरवरी। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट की रविवार को रांगड़ी चैक के श्री जिन कृृपाचंद सूरि जैन धर्मशाला (कृृपाचंदजी उपासरे-श्री जैन भोजनशाला) में हुई सभा में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ श्रावक अजीतमल खजांची अध्यक्ष ने निर्मल पारख को उपाध्यक्ष, शांति लाल सुराणा को मंत्री इंजीनियर अशोक पारख को कोषाध्यक्ष, मनीष नाहटा को सहमंत्री बनाया। सभा ट्रस्ट के निवृृतमान अध्यक्ष पन्नालाल खजांची के सान्निध्य में ंहुई।
ट्रस्ट के नव अध्यक्ष अजीत मल खजांची ने बताया कि रेल दादाबाड़ी व्यवस्था समिति में मनोज सेठिया व संदीप मुसरफ, भोजनशाला व्यवस्था समिति में चन्द्र सिंह पारख व राजेश खजांची को प्रभारी व सहप्रभारी सर्वसमिति से मनोनीत किया गया । सभा में ट्रस्ट के लेखा-जोखा, देव स्थान विभाग से संबंधित , न्यायिक विवादों के निपटारे पर विशद चर्चा की गई। खजांची ने कहा कि ट्रस्ट के अधीन आने वाले सभी मंदिरों व उपासरों और अन्य भूमि की पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षा की जाएगी। आवश्यकतानुसार मंदिरों व उपासरों का जीर्णोंद्धार व विकास कार्य करवाया जाएगा। नव कार्यकारिणी के सहयोग व सुझाव से देव, गुरु व धर्म की पालना करते हुए जैन धर्म व संस्कृृति के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post