

देशनोक दिनांक 21.02.2022 को नगर पालिका देशनोक द्वारा नवाचार करते हुऐ कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी स्कुल, के सी.ई.ओ डॉक्टर पीएस बोहरा द्वारा कार्यात्मक और व्यवहार प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन श्री करणी मण्डल,सेवा सदन देषनोक में किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यदि जीवन में इमानदारी समर्पण व प्रतिबद्धता द्वारा कार्य किया जाता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति निडर होकर कार्य करता है जिससे उसकी कार्य कुषलता में निखार आता है। ऐसे व्यक्ति स्वयं का ,समाज का एवं देश के विकास में अविष्वनीय विकास भूमिका निभाते है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाष मून्धडा द्वारा बताया गया है कि हमारी नगर पालिका में कार्य टीम भावना से किया जाता है, इससे नगर पालिका क्षेत्र का विकास निरन्तर प्रगति पथ पर चल रहा है। इस कार्यषाला में समस्त कर्मचारी एवं पार्षद गजानन्द स्वामी,मनोज सिंह,रमेष शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ताराचन्द दर्जी,गिरीष हिन्दुस्तानी इत्यादि उपस्थित थें। कार्यक्रम संचालन श्री सवाई सिंह द्वारा किया गया अन्त में अध्यक्ष नगर पालिका देषनोक के द्वारा सभी को धन्यवाद सहित कार्याषाला समाप्ति की घोषणा की।














