Bikaner Live

कोरोना काल में अभूतपूर्व सेवा पर समाजसेवियों मीडियाकर्मी का शिवरात्रि पर होगा सम्मान

बीकानेर। पहली, दूसरी एवं तीसरी कोरोना संक्रमण काल की लहर मे समाज के लिए आगे आकर सेवा करने वाले समाजिक संगठनों से जुडे लोगों का शिवरात्रि पर्व पर बीकानेर शहर के बीके स्कूल के पास ऐतिहासिक रघुनाथ जी व शिव मंदिर में महाराज रवि पारीक द्वारा 1 मार्च दोपहर को सम्मान किया जायेगा। जिनमें बीकानेर नगर के सामाजिक संस्थाओं व अन्य प्रतिनिधियों के रूप मे सेवा देने वाले सीएमएचओ बाबू लाल मीणा, कुणाल कोचर,नेमीचंद गहलोत, शिवाजी आहूजा, ऐडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया, दिलीप मोदी, मनोज मोदी, एनडी कादरी, श्रीमती अर्पिता गुप्ता, श्रीमती शांति सिंह चौहान, श्रीमंती विक्की सैनी उर्फ (विक्की बॉस), अनिल पाहूजा, त्रिलोक सिंह चौहान, पत्रकार के.के. सिंह, मोहन थानवी, जयनारायण बिस्सा, धिरज जोशी,पवन भोजक, के.कुमार आहुजा, सैय्यद अख्तर भाई,दिलीप गुप्ता, अब्दुल जब्बार, ईकबाल कयामखानी, विक्रम कडेला इनके नाम शामिल हैं। यह जानकारी मंदिर महाराज रवि पारीक ने दी हैं। मंदिर के प्रतीक चिन्ह से बना मोमेंटो व दुपट्टा व माला देकर सम्मान किया जायेगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!