
बीकानेर, 01 मार्च। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर नम्बर 6 स्थित हनुमान मंदिर पार्क में शिव परिवार की मूर्तियों की धूमधाम के साथ के प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को हुई। शि़क्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विद्वानों के मंत्रोच्चारण के साथ की। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात आरती उतारी गई। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। दुर्गा पाठ व वास्तु जाप हुआ। इससे पहले मूर्ति नगर भ्रमण निकाली गई।
पण्डित आचार्य कैलाश पुरोहित ने डॉ. कल्ला के द्वारा शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। डॉ.कल्ला ने दूध व पानी से भगवान शिव का अभिषेक किया और कुमकुम, चावल, फल, केसर, पुष्प माला, जनेऊ, मोली, प्रसाद, फल, दक्षिणा से पूजन किया। डॉ.कल्ला व शिव भक्तो ने महादेव के जयकारे लगाए।
गोपेश्वर भक्त मण्डल जयनारायण व्यास कॉलोनी ने शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई है। इस दौरान यज्ञ में शहर वासियों ने सुख-शांति समृद्धि की कामना कर आहुति दी।













