Bikaner Live

सावधान इंडिया द्वारा लावारिस शव के परिजनों को निकाला ढूंढ-नाले में मिले शव की पहचान,घर जाने का कहकर निकला था व्यक्ति

बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर थाना क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में मृतक के भाई लक्ष्मण दान ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्र्थी ने बताया कि उसका 50 वर्षीय भाई शुभकरण 26 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे देशनोक से बीकानेर जाने का कहकर निकला था। जो कि घर नहीं पहुंचा।

जिसके बाद मुक्ताप्रसाद में एक व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत हो जाने की उसे सूचना मिली। जब प्रार्थी ने जाकर देखा तो पाया कि मृतक उसका भाई है। जिसकी पांव फिसलने से मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि बीते दिनों मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।

सावधान इंडिया द्वारा लावारिस शव के परिजनों को निकाला ढूंढसावधान इंडिया 07 सामाजिक सरोकार में निरंतर नए-नए कार्य को अंजाम देता रहा है ऐसे कार्य जो प्रशासन के कार्य को सुगम कर देता है गत दिनों बीकानेर में एक लावारिस लाश का नया शहर थाना मैं परिजनों को ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था मगर सावधान इंडिया के दिनेश सिंह भदोरिया ने मात्र 48घंटे के अंदर लावारिस लाश के परिजनों का अपनी पूरी टीम के सहयोग के साथ सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी हासिल प्राप्त कर और नया शहर थाना के अधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी सावधान इंडिया पिछले 40 वर्षों से लगाता इसी प्रकार का सामाजिक सरोकार का कार्य बड़े ही तत्परता के साथ करता आ रहा है

Author picture

खबर

http://

Related Post