
श्री करणी मंदिर दर्शनार्थ आगमन पर नगर पालिका, देशनोक द्वारा श्री रामेश्वर डूडी, अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया!
पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा द्वारा नगर पालिका की ओर से अभिनंदन चिन्ह भेंट किया गया ! वरिष्ठ पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, सीता दान बारठ, गजानंद स्वामी एवं सहस्त्र किरण देपावत द्वारा साफा पहनाया गया !
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों कांग्रेस जनों एवं नगर निवासियों ने माल्यार्पण कर डूडी को अध्यक्ष बनने एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने पर हर्ष सहित शुभकामनाएं दी !















