Bikaner Live

भारत सरकार के “ऑपरेशन गंगा” के तहत यूक्रेन संकट से निकलकर बीकानेर के लगभग सभी 20 छात्र सुरक्षित अपने शहर पंहुचे

भाजपा कार्यकर्ता लगातार रहे परिजनों के सम्पर्क में

भाजपा द्वारा सभी छात्रों का किया गया बीकानेर हवाई अड्डे पर निरन्तर स्वागत

बीकानेर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन गंगा” के तहत यूक्रेन संकट से निकलकर बीकानेर के लगभग सभी 20 विद्यार्थी सकुशल वापस अपने गृह नगर बीकानेर पहुंच चुके हैं । इस पूरी प्रक्रिया में बीकानेर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी छात्रों के अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखा और साथ ही बीकानेर नाल सिविल हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले छात्रों का लगातार स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया ।

भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि आज सोमवार को ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत यूक्रेन संकट से बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए छात्र विवेक सोनी और रामदेव सोनी बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुँचे।

नाल हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में परिजनों और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छात्रों का अभिनंदन किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय उपाध्याय, विजय कुमार शर्मा, जितेन्द्र गहलोत, घनश्याम लोहिया आदि ने छात्रों का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया ।

इससे पूर्व आज सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और बीकानेर सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल ने यूक्रेन से भारत लौटे बीकानेर के छात्रों रामदेव सोनी व विवेक सोनी का प्रातः 6.00 बजे नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुँचकर स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर क्षेत्र से सम्बंधित छात्रों की यूक्रेन से सुरक्षित वापसी हेतु लगातार सक्रिय रहते हुए भारत सरकार के अधिकारियों और परिजनों से निरंतर संपर्क बनाए रखा ।

श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल “ऑपरेशन गंगा” के तहत सभी छात्रों का सकुशल घर आना बेहद सुकून भरा पल है। यूक्रेन में संकट की इस घड़ी में फंसे भारतीय छात्र अनुकरणीय साहस, दृढ़ता व संकल्पशीलता का परिचय देकर “ऑपरेशन गंगा” को सफल बना रहे है।

श्री मेघवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित भारत लाने का केंद्र सरकार का यह मिशन तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी छात्र को वापस नहीं लाया जाता।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!