Bikaner Live

लेखा कर्मियों का एक दिन का सामूहिक अवकाश धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 5 सूत्री मांगों को लेकर

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन प्रदेश संयोजक श्री लाल भाटी व जिला संयोजक श्री मनीष मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय आवाहन पर जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन की 5 सूत्री मांगों के लिए आज पूरे प्रदेश में लेखा कर्मी अवकाश पर रहकर राज्य सरकार के कार्यों का बहिष्कार किया गया! इस धरने में बीकानेर जिले की समस्त तहसीलों से जिसमें कोलायत से महेंद्र पवार नोखा से रमेश व्यास तथा कोषाधिकारी कार्यालय से अशोक कुमार किशन व्यास के साथ-साथ समस्त लेखा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया! आज के धरने को प्रदेश संयोजक श्री लाल भाटी सहित प्रांतीय प्रतिनिधि अशोक कुमार माली भवानी शंकर किराडू कमल सोलंकी दयानंद तिवारी ओंकार सिंह आशीष शर्मा सहित अजय पुरोहित लालचंद सोनी अब्दुल शकूर सिसोदिया पुरुषोत्तम शर्मा गिरिराज हर गणेश कलवानी मीतू डांडिया जगदीश शर्मा ने धरने को संबोधित किया ! आज के धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मनीष मेघवाल ने समस्त लेखा कर्मियों को अपनी 5 सूत्री मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
1 कनिष्ठ लेखाकार की ग्रेड पे 3600 के स्थान पर ग्रेड पे 4200 की जाए
2 पद पदोन्नति में अनुभव में परिवर्तन करने एवं सीथीलन

3अधीनस्थ लेखा संवर्ग से राज्य सेवा में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने हेतु
4 सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय के पद को राजपत्रित घोषित किया जाए
5 अधीनस्थ लेखा संवर्ग के पदों के पद नाम परिवर्तित किए जाएं


श्री भंवर लाल प्रजापत ने लेखा कर्मियों के समक्ष राज्य सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक भार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह मांग स्वीकार की जाती है तो पूरे प्रदेश में मात्र 4 करोड रुपए प्रति माह का आर्थिक भार पड़ता है जो कि राज्य सरकार के लिए मामूली है!
प्रदेश संयोजक श्री लाल भाटी के अनुसार आज के प्रदेश व्यापी धरने रूपी आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी आंदोलन को तेज करने के संबंध में रणनीति बनाने हेतु प्रदेश संघर्ष समिति व जिला संयोजक ओं की बैठक अति शीघ्र ही आयोजित करने के लिए जाएंगे साथ ही समस्त जिला शाखाओं को आंदोलन के आगामी चरण के लिए तैयार रहने का आह्वान किया! समस्त लेखा कर्मी द्वारा जिला कलेक्टर महोदय की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया उसके पश्चात लेखा कर्मियों द्वारा सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त हो उसके लिए यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में उपस्थित लेखा कर्मियों ने आहुति दी जिसमें खाजूवाला से पवन चंदोला पूगल से उमेश सुथार नोखा से बाबूलाल बज्जू से रामनिवास सुथार डाला राम जाखड़ अमित मेघवाल नरेश अग्रवाल श्री कृष्ण राजपुरोहित मयंक रांकावत धर्मेंद्र शर्मा अमित छंगानी भरत व्यास अजय मेहरा विनीता रानी आकांक्षा शर्मा श्रुति मोदी रश्मि पुरोहित इमरान मोतीराम इनायत दीपक राजेश आसोपा विकास चौधरी आदि लेखा कर्मियों ने संघर्ष के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!