Bikaner Live

पत्रकार लक्ष्मीनारायण उपाध्याय का देशनोक में नागरिक अभिनंदन किया

देशनोक/बीकानेर,  विप्र फाउंडेशन जॉन-1बी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर शुक्रवार को पत्रकार लक्ष्मीनारायण उपाध्याय का देशनोक में नागरिक अभिनंदन किया गया। देशनोक विप्र मंडल देशनोक व सर्व समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उपाध्याय को साफा, शॉल व पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।



अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेशचन्द्र शर्मा ने पत्रकार उपाध्याय की निष्पक्ष, निर्भीक व बेबाक पत्रकारिता की सराहना की।देशनोक नगरपालिका की प्रथम महिला पालिकाध्यक्षा श्री मती सुशीला सुथार ने कहा कि उपाध्याय अपनी कलम के माध्यम से सर्व समाज की आवाज़ उठाते है।
अधिवक्ता भवानीशंकर जाजड़ा,देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार चारण, देशनोक विप्र मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र उपाध्याय व संरक्षक दामोदर प्रसाद उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता सुशील पड़िहार ने कहा की आज के चुनौतीपूर्ण दौर में भी उपाध्याय ने अपनी कलम की धार को निष्पक्ष व निर्भीक बनाए रखा है। इससे पूर्व उपाध्याय ने माँ करणी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।मन्दिर प्रन्यास की ओर से उपाध्याय का पारंपरिक स्वागत किया गया।
अभिनंदन कार्यक्रम में विफा मंडल देशनोक के संरक्षक चतुर्भुज उपाध्याय, मंडल सचिव किसनगोपाल जोशी व श्यामसुंदर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लालचंद उपाध्याय, गोप्रेमी चेनाराम सेवग, पूर्व देशनोक व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वरलाल सुथार, संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, एनसीपी पार्षद चण्डीदान, बृजगोपाल जाजड़ा, प्रदीपदान चारण, अधिवक्ता कैलाश दान, अधिवक्ता जयसिंह, राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह, शिवदयाल उपाध्याय, पूर्व पार्षद गोपाल मोहता, सोहनलाल उपाध्याय, कैलाश दान डुंगरोत, राधेश्याम उपाध्याय, विजयदान, मनोहर चौहान, श्यामसुंदर पंचारिया, बृजरत्न उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, बाबू सेवग, बुलाकीराम प्रजापत, प्रहलादराम उपाध्याय सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!