Bikaner Live

दंडवत करते हुए देशनोक करणी माता के दर्शन हुआ स्वागत सम्मान

देशनोक 12 मार्च
बीकानेर से दंडवत करते हुए देशनोक करणी माता के दर्शनार्थ पहुंचे दो भक्तों का श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास सहित कस्बे वासियों द्वारा स्वागत किया गया।
किसमीदेसर से संदीप गहलोत तथा श्री रामसर से अशोक पंवार 11 व 13 दिनों की दंडवत यात्रा करते हुए शनिवार को सुबह यहां करणी माता के मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के ट्रस्टी छैलुदान द्वारा
करणी माता का फोटो व साहित्य देकर सम्मानित किया गया। तथा मोहता धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, पार्षद पवन शर्मा, पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा,बजरंग जोशी, किशन गोपाल जोशी, कन्हैया लाल जोशी, बद्री नारायण दर्जी सहित अनेक जनों द्वारा माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गहलोत एवं पंवार ने बताया कि उनकी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यह दंडवत यात्रा शुरू की रोजाना नियमित रूप से ढाई किलोमीटर की यात्रा की, पंवार ने गहलोत से 2 दिन पहले 27 फरवरी को दंडवत यात्रा शुरू की जबकि  गहलोत ने 1 मार्च से  यात्रा शुरू की बाद में दोनों ने दंडवत यात्रा एक साथ ही  की। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई रास्ते में जगह-जगह उनके परिचितों, सेवादारों ,लोगों द्वारा उनकी सेवा दी गई ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post