Bikaner Live

वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 13 मार्च। राजकीय माध्यमिक विद्यालय नैणिया कोलायत का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि सीआईएसएफ बरसिंहसर के डिप्टी कमांडेंट राहुल काला थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ई प्लान इंडिया के किशन सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ओमाराम ने की। इस अवसर पर विधार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डिप्टी कमांडेंट काला ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेना में भर्ती होने और देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर अध्ययन के लिए कहा। इस अवसर पर अशरफ अली, छत्रपाल सिंह, सुभाष सैनी, संजीव काला, ममता रानी, हरीश सैनी, सुदर्शना राठी, बृज मोहन, पृथ्वीराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!