Bikaner Live

श्रीमती कृष्णा देवी के निधन पर ऊर्जा मंत्री ने जताई सांत्वना


बीकानेर, 13 मार्च। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी देवेंद्र बिश्नोई की माता श्रीमती कृष्णा देवी के निधन पर रविवार को सिविल लाइंस स्थित उनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राज्य भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा व शिवलाल गोदारा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती कृष्णा देवी का निधन 6 मार्च को हो गया था।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!