Bikaner Live

खारिया पतावतान स्कूल क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने किया भाटी का अभिनंदन


बीकानेर, 13 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया पतावतान को क्रमोन्नत किए जाने पर रविवार को ग्रामीणों द्वारा ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है। शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाएं, क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने यहां विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं समसा के तहत तीन कमरे बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत के ढीले तार दुरुस्त करवाने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। स्कूल स्टाफ द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया तथा मंत्री भाटी का अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है यह स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत हुई है।
इस अवसर पर समसा के अतिरिक्त जिला समन्वयक हेतराम सारण सहायक कार्यक्रम अधिकारी कैलाश बडगूजर भीखाराम कुमावत शाला के प्राचार्य अलसी राम पवार भीखाराम रेणु लाल सेठ भंवर सिंह ठाकुर भीखाराम कुमावत रघुनाथ सिंह रूपाराम मेघवाल पंचायत समिति सदस्य गेवर सिंह मनफूल मेघवाल भंवर लाल सेठिया विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका जिला पर परिषद सदस्य मदन मेघवाल संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया ।इस अवसर पर शाला कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने पर ऊर्जा मंत्री का सम्मान किया और उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!