Bikaner Live

देशनोक के सारड़ा का इंडियन नेशनल टीम में चयन

देशनोक के सारड़ा का इंडियन नेशनल टीम में चयन


बीकानेर, 13 मार्च। देशनोक के 18 वर्षीय मानव सारड़ा का चयन कठिन परिश्रम व लगन और मेहनत से भारतीय राष्ट्रीय साईकलिंग की इंडियन नेशनल टीम में चयन हुआ है। आगामी 25 से 29 मार्च तक चलने वाली एशियन रोड साईकर्लिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कजाकिस्तान के दुशांबी में मानव सारड़ा हिस्सा लेगा। इस प्रतियोगिता में भारत के 6 साईकलिस्टों का चयन हाल ही कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुआ था।
मानव अपने चयन का श्रेय मां करणी की असीम कृृपा बताता है और गुरुदेव किशन पुरोहित व श्रवण डूडी को देता है। मानव के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन पर देशनोक में खुशी का माहौल है। मानव बीकानेर के एक मात्र माहेश्वरी साइकलिस्ट है जिनका चयन इस प्रतियोेगिता में हुआ है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post