होली के सामान से सजने लगे बाजार, बिक्री फिक्की होने से व्यापारियों में छाई मायूसी
रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदार शहर

सरदार शहर स्थानीय शिव मार्केट व्यापारियों
जैसे-जैसे होली पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे व्यापारियों ने होली पर बिक्री होने वाले सामान से दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है । होली पर बिकने वाले रंग, गुलाल, मुखोटे, चंग, पिचकारी सहित अन्य सामान की दुकाने जगह-जगह सजी हुई नजर आ रही हैं और दुकानदार अब ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार होली पर्व नजदीक आ रहा है लेकिन दुकानों पर बिक्री बहुत कम है जिससे व्यापारियों में निराशा है। हालांकि व्यापारियों ने बताया कि होली पर्व पर दो-तीन दिन अच्छी बिक्री रहने की संभावना है। आपको बता दें होली पर अच्छी बिक्री की संभावना को लेकर व्यापारियों ने बहुत सारा सामान पहले ही मंगा कर रख लिया है और अब दुकानों के बाहर सामान सजाकर बेसब्री से ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। होली पर अच्छी आय हो सके।














