Bikaner Live

खाटूश्यामजी का मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पुरानी गिनानी से निकली शोभायात्रा….
फाइल फोटो

खाटूश्यामजी का वार्षिक लक्खी मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया। वाहन तो कोई पैदल व पेट पलायन करता हुआ बाबा के दर पर पहुंच रहा है। बीकानेर में भी जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम जी के दरबार मैं भी श्रद्धालुओं की अपार आस्था है पुरानी गिनानी से श्याम भक्त गोपाल तवर द्वारा आज खाटू श्याम बाबा के दरबार में पैदल शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें महिलाएं बच्चे व पुरुष श्याम बाबा के भजनों के साथ नाचते गाते बाबा के दरबार में पहुंचे शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया परिधान पहने श्याम बाबा का ध्वज हाथ में लिए हुए चल रही थी वहीं युवक युवतियां डीजे के संगीत पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में प्रस्थान कर रही थी शोभा यात्रा का जगह जगह फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया

Author picture

खबर

http://

Related Post