Bikaner Live

वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए भामाशाह


बीकानेर, 14 मार्च। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय उदासर का वार्षिक उत्सव सोमवार को आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, हरीश चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के उप निदेशक राजेंद्र खत्री तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक तेज सिंह भार्गव ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान सीबीईओ कांता छाबा, पवन मेहनोत तथा हेम सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन डॉ. चेतना आचार्य ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!