Bikaner Live

अब 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान


कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है.

कोरोनावायरस  के खिलाफ भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सीनेशन अभियान  चलाया जा रहा है. इस बीच 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. वहीं, 60 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए ‘प्रिकॉशन डोज’ दी जाएगी. इस संबंध में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग को बायोलॉजिक ईएस कोर्बोवैक्स का टीका लगाया जाएगा.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60 से ऊपर आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे. मेरा बच्चों के परिजनों व 60 से ऊपर आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं.’

Author picture

खबर

http://

Related Post