Bikaner Live

दुखद घटना- देशनोक में बस-ट्रक की भिड़ंत

देशनोक 15 मार्च
देशनोक में बस-ट्रक की भिड़ंत, मैं कई जने घायल हुए हैं। देशनोक कस्बे के नोखा रोड पर नए बने औवर ब्रिज के पास ट्रेलर और लोक परिवहन की बस में आमने सामने की टक्कर में 35 से भी ज्यादा घायल हो गए। घायलों को बीकानेर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है ।
यहां नोखा रोड पर टैंकर – बस की आमने सामने की टक्कर होते ही मौके पर खड़े श्री करणी मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ , डॉ शंकर दान चारण, जगदीश दान, भवानी दान छैलुदान, मूलदान, सहित सभी जने दौड़ कर मौके पर गए तथा घायलों को बाहर निकाला इस दौरान देशनोक पुलिस तथा 108 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राठौड. मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गंभीर घायलों को सीधे ही ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जबकि कई घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देशनोक सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया बाद में सामुदायिक चिकित्सालय से सभी को बीकानेर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों की सुध ली इस दौरान घटना की सूचना मिलने के बाद जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवी चिकित्सालय पहुंचे तथा घायलों की मदद की।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!