

बीकानेर हारे का सहारा खाटू वाला श्याम हमारा चलो बुलावा आया है श्याम बाबा ने बुलाया है ऐसे ही नारे और जयकारे के साथ इस वर्ष भी भदानी परोल से जयपुर रोड तक सैकड़ों श्याम भक्तों की शोभा यात्रा दोपहर 11:00 बजे रवाना हुई आयोजन से जुड़े बल्लू अग्रवाल ने बताया कि संगीत में निशान शोभायात्रा मैं चलकर भक्तगण खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे शोभायात्रा में महिला व पुरुष अपनी अपनी ड्रेस कोड के साथ करते हुए सम्मिलित हुए शोभा यात्रा बड़ा बाजार स्थित भदानी प्रोल से रवाना होकर शोभायात्रा में पुरुष महिलाएं

युवक-युवतियों ने रंग बिरंगी पोशाकों के साथ श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा का आनंद लिया शहर के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई शोभा यात्रा खाटू श्याम जयपुर रोड दरबार में पहुंची राह में शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा में सम्मिलित भक्तजनों के लिए सेवा के तौर पर जल छाछ नमकीन कांजी बड़े की सेवा की व्यवस्था की गई


शोभायात्रा में ऊंट घोड़ी और बग्गी का इस्तेमाल किया गया जहां जहां से शोभायात्रा निकली वहां का माहौल इत्र खुशबूदार हो गया













