Bikaner Live

राष्ट्रीय निगमों के आवेदन कर्ताओं का साक्षात्कार 16 को


बीकानेर, 15 मार्च। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार के लिए विभिन्न राष्ट्रीय निगम योजनाओ में ऋण देने हेतु 14 व 15 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक एल डी पंवार ने बताया कि जो आशार्थी साक्षात्कार में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके, वे 16 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपने साथ ऑनलाईन आवेदन की प्रति, आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए दस्तावेजों की प्रतियां (स्व-हस्ताक्षरित), मूल दस्तावेज के साथ अनुजा निगम कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!