Bikaner Live

मुख्यमंत्री की होली और धुलण्डी पर शुभकामनाएं

जयुपर, 16 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को होली एवं धुलण्डी के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गहलोत ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार जीवन में हर्श एवं उल्लास का प्रतीक है। यह अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को प्रगाढ करने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके।


Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!