Bikaner Live

साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर शहर भाजपा ने जताया शोक

बीकानेर। जैन तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी के महाप्रयाण पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिव्य पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इसे देश के सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत और आध्यात्मिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि कनक प्रभा जी ने भाषा, दर्शन और साहित्य तीनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किया जिससे आने वाली पीढिय़ां सदैव प्रभावित होते हुए प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि साध्वी प्रमुखा जी ने अपनी संघनिष्ठा, संगठन कौशल, अनुशासन, श्रद्धा- समर्पण और अथक परिश्रम के सहारे तीन-तीन तेजस्वी आचार्यों के वरदहस्त का सौभाग्य प्राप्त किया ।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने साध्वी कनक प्रभा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन लोककल्याण , समाज और नारी उत्थान एवं नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए समर्पित रहा।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मधुरिमा सिंह, जेठमल नाहटा, सुमन छाजेड़ इत्यादि पदाधिकारियों ने भी साध्वी कनकप्रभा जी को महान समाज सुधारक और विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुए श्रद्धांजलि प्रकट की है।

Author picture

खबर

http://

Related Post