Bikaner Live

देशनोक थाना क्षेत्र में बोलेरो व मिनी ट्रक की भिड़ंत दो युवकों की मौत 5 घायलों को पीबीएम रेफर

बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में सुबह 6:45 बजें के आसपास करणी कैमिकल फैक्ट्री के पास देशनोक पलाना रोड़ पर बोलेरो वह मिनी ट्रक की टक्कर में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं 5 घायलों को मौके से बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया जिनका इलाज जारी है।

खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हुई
देशनोक थाने के हैड कांस्टेबल नथाराम से मिली जानकारी अनुसार अलसुबह हुए हादसे में मृतकों सहित घायलों की शिनाख्त की जा रही है। गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर में 2 की मौके पर मौत वहीं 5 घायलों को ASI रणजीत सिंह सहित जाप्ता मौके से बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर गए हैं। जहां इलाज जारी है। वहीं हैड कांस्टेबल नथाराम ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लगे जाम को खुलवाने के प्रयास जारी हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!