Bikaner Live

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा : वैसाखी उत्सव 13 अप्रैल को

बीकानेर  राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई के सतीशकुमार खत्री (जिलाध्यक्ष) ने घोषणा की है हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई कोरोना काल के दो वर्ष पश्चात 13 अप्रैल को रविंद्र रंगमंच पर वैसाखी का त्यौहार बडे धुमधाम से मनाया जाएगा। महासभा के प्रदेश संयोजक अरविंद मिढ्ढा के अनुसार इस प्रोग्राम में पंजाबी समाज के लोग अपनी संस्कृति के भंगडा, गिद्दा और कई नए प्रकार के कल्चर प्रोग्राम पेश करेंगे। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाशखत्री के अनुसार इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन  राजीव अरोडा एवं महासभा के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारीयों की आने कीी संभावना है। और अंत में सांझा चूल्हा का सपरिवार आनंद लेंगे । 

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!