Bikaner Live

दुखद खबर- बीकानेर में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हादसा, चार की मौत,

बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऊन मिल में दर्दनाक हादसा होने की घटना सामने आई है। हादसे में चार सफाईकर्मियों की मौत हो गई है। मरने वालों की शिनाख्‍त कालूराम, चोरूलाल, लालचंद व किशन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि करणी औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी को निकालने बने सेफ्टी टैंक को साफ करने के लिए चार कर्मचारी उतरे थे। इस दौरान वे अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस के एएसआई पूरनसिंह मय जाब्ते मौके पर पहुँच गए है। बाद में सीओ सदर पवन भदौरिया सहित अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंच शवो को पीबीएम मोर्चरी भिजवाया

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!