Bikaner Live

महिला चिकित्सक के आत्महत्या को लेकर चिकित्सकों मैं भी रोष कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। दौसा के लालसोट में एक महिला चिकित्सक के आत्महत्या को लेकर बीकानेर के चिकित्सकों ने भी रोष जताया। घटना से आहत चिकित्सकों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। वहीं निजी अस्पतालें व क्लिनिक बंद रहे। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों का कहना है कि पुलिस की ओर से दबाव में इस प्रकार की धाराएं लगाई,जिससे एक चिकित्सक को आत्महत्या करनी पड़ी। सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो शुक्रवार से प्रदेशव्यापी आन्दोलन चलेगा। इस दौरान अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी, सामान्य सर्जरी आदि कार्य नहीं हुए। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ.राहुल हर्ष ने बताया कि दो घंटे चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार किया,सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो शुक्रवार से प्रदेशव्यापी आन्दोलन चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में डॉ नवल गुप्ता,डॉ सी एस मोदी,डॉ जितेन्द्र नांगल,डॉ सिद्वार्थ असवाल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। गौरतलब है कि लालसोट के आनंद अस्पताल में पिछले दिनों प्रसूता की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन मृतका का शव भी घर ले गए, लेकिन वहां कुछ लोगों ने इस मामले में डॉक्टर को दोषी मानते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और डॉ. अर्चना शर्मा जो स्त्री रोग विशेषज्ञ थी उनके खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिससे परेशान होकर महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।

Author picture

खबर

http://

Related Post