Bikaner Live

हिन्दू धर्मयात्रा की तैयारियां जोर शोर से कार्यक्रम का फाइनल रूपरेखा हो गई तैयार-हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास
हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास

बीकानेर। नव संवत्सर पर निकलने वाली हिन्दू धर्मयात्रा की तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दे दिया गया है। हिंदू जागरण मंच व हिन्दू संंगठनों के बैनर तले निकलने वाली इस यात्रा में इस बार हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। धर्मयात्रा को लेकर हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने पत्रकारों को धर्मयात्रा संबंधित जानकारी दी। व्यास ने बताया कि दो अप्रैल को दोपहर सवा तीन बजे एमएम ग्राउंड से धर्मयात्रा रवाना होगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गोकुल सर्किल, बारह गुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए जूनागढ़ के सामने पहुंचेंगे, जहां साधु-संतों के समागम के साथ शस्त्रों की पूजा व महाआरती का आयोजन होगा। यहां संतों का प्रवचन होंगे। इसके अलावा जयपुर से जनसंख्या नियंत्रण अभियान के प्रदेश संयोजक नारायणराम चौधरी भी मंच पर उपस्थित होंगे।
व्यास ने बताया कि धर्मयात्रा को लेकर मंच की ओर से प्रशासन को सूचनार्थ पत्र दिया गया। प्रशासन की ओर से मंच को अभी तक कोई पत्र नहीं मिला। ऐसे में धर्मयात्रा का जो कार्यक्रम तय था वह यथावत रहेगा। व्यास ने बताया कि जब वे कलेक्टर से मिले तो कलेक्टर ने कहा था कि धारा 144 हिन्दू धर्मयात्रा को रोकने के लिए नहीं लगाई है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!