Bikaner Live

क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान संग्रहालय
अब सुबह 9 बजे व सायं 4ः30 बजे खुलेंगे

जयपुर, 31 मार्च। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जयपुर में स्थापित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान संग्रहालय के खुलने के समय में शुक्रवार से परिवर्तन किया गया है। संग्रहालय दो पारियों में दर्शकों के लिए खुलेगा। प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक व सायं 4ः30 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक खुला रहेगा। क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान के दर्शन हेतु टिकट, दोनो पारियों में केन्द्र बन्द होने के आधा घण्टा पूर्व तक उपलब्ध हो सकेंगे।

संग्रहालयाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र का साप्ताहिक अवकाश पूर्व की भांति सोमवार का रहेगा एवं रविवार तथा अन्य अवकाशों पर उद्यान आमजन हेतु खुला रहेगा। यहां विद्यालय, कॉलेज अथवा संस्थानों के माध्यम के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर आने वाले छात्र-छात्राओं के समूहों (न्यूनतम 10 विद्यार्थी) हेतु प्रवेश निःशुल्क है। इसके लिए विद्यालय, कॉलेज या संस्थानों के प्रभारियों द्वारा संस्थान के लेटर हैड पर लिखित आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान संग्रहालयों में देखने के लिए 3-डी थियेटर, मिनी तारामण्डल, आई टी गैलेरी, बायोटेक्नोलोजी गैलरी एस्ट्रोनोमी गैलेरी, ट्रैफिक पार्क, बैटरी चलित वाहन एवं फन साइंस गैलरी जैसे मुख्य आकर्षण हैं।


Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!