Bikaner Live

करणी माता के मंदिर में नवरात्र स्थापना शनिवार को सुबह की जाएगी
मां करणी का दरबार

देशनोक 1 अप्रैल श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ ने बताया कि शनिवार को सुबह 8:40 से 11 बजे के बीच मंदिर में नवरात्र स्थापना की जाएग।उन्होंने बताया कि नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर द्वारा अनेकों सुविधाएं की गई है। नवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन शुक्रवार से शुरू हो गया है अस्थाई दुकानें लग गई है नवरात्र मेले को लेकर श्री करणी मंदिर परिसर के मुख्य गेट सहित पूरे मंदिर परिसर की रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है स्थाई दुकानों सहित मेले में लगने वाली दुकान के दुकानदारों ने माल भरकर दुकानों की सजावट की है।
पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, व अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि नवरात्र मेले को लेकर देशनोक कस्बे की सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई है। इस दौरान रोड लाइटें भी चालू करवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई पेयजल की प्याऊ पर पानी की मशीनों को भी ठीक करवाया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नवरात्रि मेला में पुलिस की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान मेले में यातायात सिपाही, महिला पुलिस सहित पुलिस जाब्ता लगाया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post