
चार्टर्ड अकाउंटेंट दीक्षांत समारोह जयपुर में सम्पन्न
चार्टर्ड अकाउंटेंट दीक्षांत समारोह का आयोजन 4 अप्रैल को जयपुर में सम्पन्न हुआ। कोरोना महामारी के कारण दीक्षांत समारोह पिछले तीन साल से स्थगित था। राजस्थान के करीब चार हजार सीए विधार्थियों को डिग्री व बेज देकर सम्मानित किया गया।
जे इ सी सी सभागार में दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया, शाखा जयपुर द्वारा आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जयपुर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक लाहोटी थे। लाहोटी ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था में सीए की भूमिका महत्वपूर्ण होती है सरकारें बजट व एकोनोमिक कार्यों में इनका सहयोग ले और हर डिपार्टमेंट में सीए नियुक्त करें। इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया बीकानेर के चेयरमैन महेन्द्र चूरा ने बीकानेर जिला ओबीसी टॉपर निकिता सोनी को सी ए डिग्री मिलने पर आशिर्वाद व शुभकामनाएं दी।
शिक्षा मंत्री श्री बी डी कल्ला, पूर्व मंत्री श्री देवीसिंह भाटी, पूर्व प्रधान बीकानेर पंचायत समिति राधादेवी सियाग,जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष कमल कल्ला,बीकानेर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष झूमर सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सोनी, मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के उपाध्यक्ष गणेश लाल सोनी सहदेवडा,फोटो जर्नलिस्ट अज़ीज़ भुट्टा,मनीष पारीक, सीए अजय पुरोहित,सीए मुकुल सोनी, भगवताचार्य कन्हैयालाल पालीवाल , प्रणाम सोनी आदि ने निकिता को शुभकामनाएं प्रेषित कर आशिर्वाद दिया।
निकिता सोनी आपको बता दें की यह समाजसेवी भूरमल में सोनी की पुत्री है भूरमल सोनी औरों को भी पेरित करते हैं और वे शिक्षक भी है और हमेशा अपने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए उत्सुक करते रहते हैं और समाजिक प्रेरणादायक पोस्टर व होर्डिंग लगाकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।














