
बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है. पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है. पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी है कि बीजेपी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी.
भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक राजनीति है परिवार भक्ति की और दूसरी राजनीति है राष्ट्र भक्ति की. परिवारवादी राजनीति वाले एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढक कर रखते हैं. आज bjp ही एक मात्र पार्टी है, जो परिवारवादी राजनीति के खिलाफ है. bjp ने पहली बार इसको चुनावी मुद्दा बनाया. परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है. भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं और कई ने तो बलिदान भी दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश की नारी शक्ति में आत्मविश्वास बढ़ा है. देश के विकास में महिलाओं की सहभागिता बढ़े ये हम सबका एक दायित्व है. राष्ट्र नीति और राजनीति साथ-साथ चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक राजनीति है परिवार भक्ति की और दूसरी राजनीति है राष्ट्र भक्ति की. परिवारवादी राजनीति वाले एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढक कर रखते हैं. आज bjp ही एक मात्र पार्टी है, जो परिवारवादी राजनीति के खिलाफ है. bjp ने पहली बार इसको चुनावी मुद्दा बनाया. परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है. भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं और कई ने तो बलिदान भी दिया है.
कोरोना की हमारी बावजूद 400 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट भारत का सामर्थ्य दिखता है. भारत 80 करोड़ गरीब को मुफ्त राशन दे रहा है. इस पर केंद्र सरकार 3.5 लाख करोड़ खर्च जर रही है. जन कल्याण की हर योजना को सत प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. समाज की आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे इसे सुनिश्चित करना ही सबका साथ सबका विकास है. देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने वोटबैंक की राजनीति की. bjp ने इस राजनीति को टक्कर दी है और देश को समझने में भी सफल रहे हैं. आज देश में ऐसी सरकार है, जिसकी निष्ठा अंतोदय में है. दलितों, पिछडों, आदिवासियों, महिलाएं और नवजवान सभी bjp के साथ खड़े हैं.
भाजपा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ में विदेशी राजनयिकों को भी आमंत्रित किया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसका मकसद अन्य देशों के साथ अच्छे व्यवहार, पार्टी के खिलाफ फैली भ्रम को दूर करना और बातचीत के जरिए संबंधों को बेहतर बनाना है. इस कार्यक्रम में यूरोपीय यूनियन से उगो अस्तुतो, फ्रांस से इमैनुएल लेनिन, पुर्तगाल से कार्लोस पेरिरा मार्क्वेज, स्विट्जरलैंड से राल्फ हैकर, पोलैंड से एडम बर्कोवस्की, रोमानिया से डेनियल सेकेनोव टाने, बांग्लादेश से मोहम्मद इमरान, सिंगापुर से सिमोन वॉन्ग वी कुएन, स्लोवाकिया से रॉबर्ट मैक्सिमम, इटली से विंसेजों डी लुका, हंगरी से अंद्रास लासजोलो किरार्ली, वियतनाम से फाम सान चाउ और नॉर्वे से हंस जैकोब कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि पार्टी विदेशी राजनयिकों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहती है.
मीडिया सूत्रों से














