Bikaner Live

भाजपा कार्यकर्ता पहनेंगे नए डिजाइन की टोपी

बीजेपी ने अपनी कैप को नए डिज़ाइन के साथ जारी किया है. इस कैप को पहाड़ी टोपी से प्रेरित होकर तैयार किया गया है. पीएम मोदी अक्सर उत्तराखंड के दौरे के दौरान पहाड़ी टोपी पहनते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पहाड़ी टोपी गणतंत्र दिवस के दिन भी पहनी थी तब ये पहाड़ी टोपी काफ़ी सुर्ख़ियों में आ गई.

देश विदेश में पहाड़ी टोपी को सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद सेना की टोपी समझा गया लेकिन बाद में साफ़ हुआ कि प्रधानमंत्री ने जो टोपी पहनी है वो पहाड़ी टोपी है. इसके बाद गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने इस टोपी को बड़े पैमाने पर तैयार करवाया. इसमें पहाड़ी टोपी की डिज़ाइन की तरह ही आड़ी धारी है जिस पर ‘भाजपा’ लिखा हुआ है. आड़ी धारी की दूसरी तरफ टोपी के अगले हिस्से में पहाड़ी टोपी में जहां शंख बना होता है ठीक उस जगह बीजेपी की कैप में कमल का पुष्प बना हुआ है. कमल का पुष्प बीजेपी का चुनाव चिह्न है और इस कैप में प्रमुखता से सामने की तरफ़ नज़र भी आता है.

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!